
हनुमानगढ़। फाटक गौशाला प्रांगण स्थित नवनिर्मित श्री सांवलिया सेठ मंदिर में विशेष महाआरती का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन गौभक्त दया सराफ एवं धर्मपत्नी मुरारी लाल सराफ की 50वीं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर श्री गौ सेवा संस्थान, फाटक गौशाला के तत्वावधान में रखा गया है। इस अवसर को गौसेवा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा।
श्री गौ सेवा संस्थान के अध्यक्ष मुरली अग्रवाल ने बताया कि दया सराफ परिवार लंबे समय से गौसेवा एवं धार्मिक गतिविधियों से जुड़ा हुआ है तथा गौशाला के विकास और सेवा कार्यों में निरंतर सहयोग करता रहा है। उनकी स्वर्ण जयंती वैवाहिक वर्षगांठ को गौमाता की सेवा और सांवलिया सेठ की आराधना के साथ मनाना समाज के लिए प्रेरणादायी संदेश है।
कार्यक्रम के अंतर्गत मंदिर परिसर में विशेष सजावट की गई है। महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण एवं गौमाता की सेवा का कार्यक्रम भी रखा गया। साथ ही गौमाता को हरा चारा अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
संस्थान के सदस्यों ने दया सराफ एवं उनके परिवार को वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में गौसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ती है और नई पीढ़ी को सेवा व संस्कारों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम को लेकर गौशाला परिसर में उत्साह का माहौल है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इस मौके पर राम कुमार शास्त्री, पंडित प्रकाश शर्मा, सरला देवी गर्ग, मुरलीधर गर्ग, रीटा चावला,मीरा देवी ,किशन कुमार,नवीन बंसल,नरोत्तम सिंगला,प्रेम रतन तावनिया,किशन छानीवाला,नवीन सराफ,नवीन बंसल,कोमल गर्ग,रुचि गर्ग,मानवी, शान्वी,दिशांत
,कुशाग्र मौजूद थे।
