
हनुमानगढ़। महावीर इंटरनेशनल के क्षेत्रीय एवं संभागीय पदाधिकारियों का हनुमानगढ़ केंद्र पर दौरा सम्पन्न हुआ। प्रतिनिधिमंडल में रीजन–5 के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर राजेंद्र सिंह राठौड़ (नोखा), क्षेत्रीय सचिव वीर संतोष बांठिया (बीकानेर) एवं संभागीय अध्यक्ष वीर टोडरमल चोपड़ा (बीकानेर संभाग) ,गवर्निंग काउंसिल के सदस्य वीर राजेंद्र बैद,केंद्र के अध्यक्ष वीर गौरव जैन शामिल रहे।
जंक्शन स्थित महावीर भवन में आयोजित संयुक्त बैठक में हनुमानगढ़ वीर -वीरा केंद्र केंद्र के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। भगवान महावीर की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ।
संभागीय अध्यक्ष वीर टोडरमल चोपड़ा ने केंद्र की मिनट बुक, प्रोजेक्ट रिपोर्ट एवं अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया तथा सभी प्रकार की रिपोर्ट प्रत्येक माह 7 तारीख तक प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल जागरूकता कैंप आयोजित करने एवं सेवा कार्यों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने पर बल दिया।
रीजन–5 के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर राजेंद्र सिंह राठौड़ ने सदस्य संख्या वृद्धि, स्थायी प्रोजेक्ट अपनाने तथा कम संसाधनों में छोटे स्तर से शुरुआत कर प्रोजेक्ट को विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने MIF सदस्य बढ़ाने पर भी बल दिया।
रीजनल सचिव वीर संतोष बांठिया ने एसएनएस फाउंडेशन गुरुग्राम के पोस्टर का विमोचन करते हुए इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार पर जोर दिया ताकि जरूरतमंद बेरोजगार युवा को इसका लाभ मिल सके।
जोन के सीएसआर फण्ड के कन्वीनर वीर जयपाल जैन ने महावीर इंटरनेशनल के नए प्रोजेक्ट “महावीर ब्लड बैंक ”के स्थापना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्य मानव सेवा के लिए एक अनूठी मिसाल होगा ।
ई चौपाल की जोन कन्वीनर पूजा जैन ने ई चौपाल योजना पर जानकारी साझा की।वीरा केंद्र अध्यक्ष वीरा कंचन गुप्ता ने भी अपने केंद्र के सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने बताया की महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र सदैव भगवान महावीर के आदर्शों के साथ मानव सेवा के कार्यो में लगा हुआ है ।महिलाओं में बढ़ते कैंसर रोग की रोकथाम के लिए जल्दी ही वैक्सीनेशन प्रोजेक्ट की शुरुआत की जाएगी ।
वीर गौरव जैन ने बताया की महावीर इंटरनेशनल हनुमानगढ़ केंद्र “ब्लड बैंक“ की स्थापना के लिए दृढ़ संकल्पित है ।इसके लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे है ।
बैठक में हनुमानगढ़ केंद्र सचिव वीर दीपक गोयल ,डिप्टी डायरेक्टर वीर सुरेन्द्र कोठारी ,वीर आनंद जैन ,वीरा की सचिव वीरा रितिका छाबड़ा ,उपाध्यक्ष वीरा डॉ दीपिका जैन ,वीरा अविशि छाबड़ा, वीरा प्रेक्षा बांठिया ,वीरा देविका कोठारी सहित दोनों केंद्रों के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्ष वीर गौरव जैन ने सभी आगंतुक पदाधिकारियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ मीटिंग संपन्न हुई ।
