
हनुमानगढ़.। पीलीबंगा तहसील के ग्राम हांसलिया में कथित चौरी के झूठे आरोप, में फंसाकर पुलिस कस्टडी में जातिसूचक गालियां और बेरहमी से मारपीट करने के मामले को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 8 निवासी चन्दो देवी पत्नी अमरजीत ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 4 फरवरी की रात्रि को उनके पुत्र गोविन्द्रसिंह व पति अमरजीत अपने ठेके पर ली गई कृषि भूमि में नहरी पानी की बारी के अनुसार सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान पानी की बारी को लेकर कुछ लोगों से बातचीत हुई, जिसे लेकर अगले दिन 5 फरवरी को मोहम्मद अली पुत्र मोहम्मद बक्श द्वारा उनके पुत्र और पति पर तार चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए शिकायत प्रस्तुत की गई। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में ग्रामीणों व गवाहों के आधार पर गोविन्द्रसिंह व अमरजीत को निर्दाेष बताया गया लेकिन शांति भंग की आशंका में उसे दिनांक-12 फरवरी को BNSS धारा 170 के तहत पाबंद करने लिए हवालात में डाल दिया। ओर अगले दिन 11 बजे मेडिकल करवाने के बाद शाम करीब 4 बजे बेरहमी से थर्ड डिग्री मारपीट कर अमरजीत बावरी को 5 बजे उपखंड न्यायालय पीलीबंगा पेश किया गया । पेश करने के बाद न्यायालय परिसर में अमरजीत बावरी की तबियत बिगड़ गई जिसे पीलीबंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जंहा से उसे हनुमानगढ रैफर कर दिया आज सोमवार 16 फरवरी तक उपचारा धीन है
चन्दो देवी ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद मोहम्मद अली, इमरान खान, रमजान खान पुत्र अशकर अली तथा अन्य व्यक्तियों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं। आरोप है कि पैसे की मांग कर खेत में जाने और कृषि कार्य करने से भी रोका जा रहा है, जिससे परिवार को मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। गोविन्द्रसिंह एक निजी विद्यालय में शिक्षक बताए गए हैं।
प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि रविवार सायं करीब 5:30 बजे जब चन्दो देवी अपनी बहू के साथ दवा लेने जा रही थीं, तब पक्की मस्जिद वाली गली में रमजान खान ने उन्हें रोककर कथित रूप से जातिसूचक गालियां दीं और धक्का-मुक्की की। और बीच-बचाव करने पर बहू के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया तथा चन्दो देवी को लज्जाभंग के आशय से जमीन पर गिरा दिया गया। शोर मचाने पर राहगीरों के आने से आरोपी मौके से फरार हो गया और जान से मारने की धमकी दी।
उक्त मामले में जब प्रतिनिधिमण्डल जिला पुलिस अधीक्षक से मिला तो, जिला पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि उक्त मामले की जांच बाहर के डीवाईएसपी से करवाई जायेगी। उक्त जांच सात दिवस में पूरी हो जायेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। वंही प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि अगर सात दिन में कार्यवाही नही होती है। तो बुधवार को बड़ा धरना प्रदर्शन कर गोलूवाला थाने का घेराव किया जायेगा। ओर जब तक दोषी पुलिस कर्मी निलंबित नही होते तब धरना जारी रहेगा।
इसी मामले को लेकर सोमवार को हांसलिया गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। माकपा नेता रघुवीर वर्मा व विभिन्न कांग्रेस,आम आदमी पार्टी, आजाद समाज पार्टी व विभिन्न सामाजिक संस्थाओं पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के नेतृत्व मैं जिला जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। कॉमरेड रघुवीर वर्मा ने कहा कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ शीघ्र मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को ओर तेज किया जाएगा व बुधवार को गोलूवाला थाना को घेराव कर अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा। सरपंच प्रतिनिधि नाहिदा रफीक लोदी ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करने तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। इस मौके पर माकपा नेता रघुवीर वर्मा, रफीद लोदी, जसविंद्रसिंह धालीवाल प्रदेश अध्यक्ष मजहबी सिख समाज , रविन्द्र कुमार (बावरी समाज जिला अध्यक्ष), रेवन्तराम पंवार आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष, शेर सिंह शाक्य, विनोद वर्मा, सुनील कुमार, सुरेश कुमार, पन्नाराम, सुरेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र पूर्व चेयरमैन पीलीबंगा गंगाराम खटीक , सीताराम कड़वा जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग , सुरेंद्र कुमार मारवाल व्यापार एवं उधोग प्रकोष्ठ जिला कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिलाध्यक्ष मदनलाल मेघवाल, आम आदमी पार्टी बबलू सोनी, भजनलाल कालीबंगा, जगदीश अठवाल जगदीप रंगारा प्रवक्ता अनुसूचित जाति विभाग हनुमानगढ सहित पीड़ित परिजन व कई सामाजिक संस्थाओं के लोग व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
