
हनुमानगढ़| पूर्व मुख्यमंत्री के मुख्य ओएसडी रहे आईएएस देवाराम सैनी के आगमन पर सैनी समाज द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समाज के सदस्यों ने उनकी प्रशासनिक सेवाओं, कार्यकुशलता और सामाजिक प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उन्हें समाज का गौरव बताया। जिला सैनी समाज के अध्यक्ष शिवशंकर खड़गावत तथा माली सैनी समाज समिति के अध्यक्ष राजकुमार सैनी के नेतृत्व में प्रबुद्धजनों ने उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देवाराम सैनी ने अपने पद पर रहते हुए निष्पक्ष और प्रभावी प्रशासन का परिचय दिया, जो युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। कार्यक्रम में रामचंद्र महावर, एडवोकेट विनोद सैनी, सतपाल सैनी, दुर्गादत्त तंवर, किरोड़ीमल, दीपक किरोड़ीवाल, मेघराज तंवर, शंकरलाल भाटी, हेतराम सैनी और शिवचंद सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में उनके निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
