
हनुमानगढ़ । जिला प्रशासन एवं एसकेडीयू के संयुक्त तत्वावधान में ‘पंच गौरव अन्नदाता से अन्नपूर्णा तक का समृद्धि पथ’ थीम पर तीन दिवसीय कृषि शुक्रवार को शुरू हुआ। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने कहा कि यह प्रयास किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
मेले में किसानों को जैविक खेती, आधुनिक तकनीकों और नवाचारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। इससे वे उन्नत कृषि की ओर अग्रसर होंगे। श्री गुरु गोविंद सिंह चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने कहा कि यह मेला विशेष रूप से उन किसानों को समर्पित है जो नए प्रयोग करना चाहते हैं और जिन्होंने देश को अन्न का कटोरा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भाजपा प्रदेश महामंत्री भाजपा कैलाश मेघवाल ने कहा कि सरकार किसान कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और ऐसे नवाचार उन्नत खेती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने कहा कि गत वर्ष शुरू किए गए नवाचारों को इस बार और व्यापक रूप दिया गया है। कृषि प्रधान जिले में किसानों की आय वृद्धि के लिए देशभर के कृषि वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में मंथन किया जाएगा।
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रो. मनोज कुमार दीक्षित ने कहा कि हनुमानगढ़ जिला कृषि प्रधान है। इस तरह के नवाचारों के माध्यम से सफलता का सोपान तय कर रही है। भाजपा नेता अमित सहू ने कहा कि मेले में उन्नत एवं जैविक खेती की नवीन तकनीकों को सीखने का अवसर मिलेगा। कृषि, पशुपालन एवं किसानों की आय बढ़ाने से जुड़े नवीन वैज्ञानिक नवाचारों पर केंद्रित तकनीकी सत्रों के आयोजन भी हुए। इन तकनीकी सत्रों में देशभर से प्रतिष्ठित कृषि वैज्ञानिक, पशु वैज्ञानिक एवं आईसीएआर संस्थानों के विशेषज्ञ उपस्थित रहे। पशुधन के जरिए आय बढ़ाने के पशुपालन मॉडल प्रस्तुत किए गए। ड्रोन प्रदर्शन, जैविक खेती प्रदर्शनी, बागवानी, पशुपालन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहें। मेले में पहले दिन डॉ. गुलजार एस. संघेरा, निदेशक पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (पीएयू), कपूरथला गन्ना उत्पादन एवं संरक्षण तकनीकों पर व्याख्यान दिया। वहीं डॉ. अनिल घोड़ेला, पशु चिकित्सा अधिकारी, पशुपालन विभाग हनुमानगढ़ ने पशु प्रजनन एवं प्रबंधन (एनएलएम योजना) पर किसानों से जानकारी साझा की। शुभारंभ पर संगीतमय कार्यक्रम में गायिका मन्नत नूर ने प्रस्तुति दी। कॉमेडियन ख्याली सहारण व साहित्यकार विनोद स्वामी भी मौजूद रहे। ट्रस्ट उपाध्यक्ष कृष्णा यादव ने कहा कि कृषक साथी लैब की किस्मों को भूमि पर लाए। विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों, उत्पादकों, नवाचारों सहित 400 से अधिक स्टार्टअप की कंपनियां कृषि मेले में शामिल हुई है।
इस मौके पर भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल, कोटा कृषि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ. विमला मेघवाल, प्रियंका बेलान, जिला परिषद सीईओ ओपी बिश्नोई, एसकेडी यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन वरुण यादव, पूर्व विधायक कृष्ण कड़वा, रिटायर्ड आईजी गिरीश चावला, विजया चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए। मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी प्रबंध निदेशक दिनेश जुनेजा, डॉ. रामावतार मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, भाजपा नेता अमन संधू, बलवीर बिश्नोई, देवेंद्र पारीक, देवेंद्र अग्रवाल, जगतार सिंह बराड़, राजेंद्र भांभू, अशोक गाबा, केडी सुषमा, जयनारायण बेनीवाल, पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची, दमयंती बेनीवाल, भीष्म कौशिक, अमन संधू, जसप्रीत सिंह सिद्धू, दलीप बेनीवाल, पारुल गोदारा, सुशील गोदारा, काले खां, सरस डेयरी एमडी उग्रसेन सहारण, देवस्थान विभाग सहायक आयुक्त ओमप्रकाश, जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक आकाशदीप सिद्धू, अश्विनी नारंग, विजय कौशिक, उपनिदेशक उद्यान रमेश बराला, कृषि (आत्मा) उपनिदेशक सुभाषचंद्र डूडी, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. प्रमोद यादव, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. आनंद स्वरूप, उपनिदेशक उद्यान श्रीगंगानगर प्रीति बाला गर्ग, प्रताप सिंवर, राजेश बिश्नोई मौजूद रहे।
