
हनुमानगढ़| आम आदमी पार्टी ने आप आपरे साथे अभियान के तहत सोमवार को मनरेगा मजदूरों से संवाद किया।
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बेनीवाल के नेतृत्व में ओबीसी विंग के जिलाध्यक्ष लीलाधर भाट, वरिष्ठ सदस्य गोपाल मेघवाल, सतपाल भाट के साथ ग्राम पंचायत मुंडा में मजदूरों से उनकी समस्याओं के बारें में जाना। मजदूरों ने महंगाई के अनुपात में मजदूरी बढ़ाने की मांग उठाई। साथ ही समय पर भुगतान नहीं होने की समस्या बताई।
