
हनुमानगढ़। चिन्तपूर्णी समाज सेवा समिति हनुमानगढ़ द्वारा मंगलवार को जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी के लिए उसके परिजनों को आर्थिक सहयोग दिया। समिति अध्यक्ष नरेन्द्र गर्ग निक्कू व सचिव हैप्पी धूडिया ने बताया कि समिति द्वारा समय समय पर जरूरतमंदों का सहयोग किया जाता है। उन्होने बताया कि समिति द्वारा माता के जागरण के माध्यम से एकत्रित धनराशि का उपयोग गौसेवा, जरूरत बेटियों की शादी, जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई सहित अन्य समाजिक कार्यो में किया जाता है। उन्होने बताया कि समिति सदस्यों को जैसे ही जरूरतमंद परिवार की बेटी के परिजनों द्वारा आवश्यकता जताई तो समिति द्वारा तुरन्त प्रभाव से निर्णय लेते हुए परिवार का सहयोग करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर नरेंद्र गर्ग, हैप्पी धूड़िया, विजय सिंगला, राजकुमार गोयल, विनोद गर्ग, बाबू गोयल, सुरेश निनानियां व अन्य सदस्यो का सहयोग रहा।
