
श्रीगंगानगर । राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। श्रीगंगानगर जिले की 11 पंचायत समितियों में 1145127 वोटर हैं। इनमें 549661 फीमेल वोटर और 595461 मेल वोटर हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया- 29 जनवरी 2026 को पब्लिश ड्राफ्ट पब्लिकेशन में टोटल 1143004 वोटर थे जिनमें, 594518 मेल वोटर और 548418 फीमेल वोटर थे। फाइनल पब्लिकेशन में 2123 वोटर बढ़े हैं।
श्रीगंगानगर जिले में 409 ग्राम पंचायतों में 1301 मतदान केंद्र हैं। वार्डों की संख्या 3645 हैं। जिले में 11 पंचायत समितियां और जिला परिषद जोन की संख्या 39 है। जबकि पंचायत समिति के 221 जोन हैं।

जिला कलेक्टर ड़ॉ. मंजू राजनीतिक पार्टियों को वोटर लिस्ट सौंपते हुए।
पंचायत समितिवार वोटर्स…
- सादुलशहर- 109948
- गंगानगर उत्तर- 108331
- गंगानगर दक्षिण- 62235
- करणपुर- 90307
- सूरतगढ़- 10806
- राजियासर- 75022
- रायसिंहनगर- 140688
- अनूपगढ़- 115616
- पदमपुर- 108613
- विजयनगर- 97816
- घड़साना- 128483
