
हनुमानगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) हरिओम अत्री के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धनपत माली ने शुक्रवार को राजकीय किशोर एवं संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर की ओर से प्रेषित स्टेट एक़शन ह्रश्वलान की पालना में किए गए निरीक्षण के दौरान सचिव धनपत माली ने बालकों से उन्हें मिलने वाली सुविधाओं एवं मनोरंजन के लिए खेल आदि की व्यवस्था, उन्हें मिलने वाले खाने आदि की गुणवता की जानकारी ली। विधि से संघर्षरत बालकों को उनके अधिकारों, नि:शुल्क विधिक सहायता व बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं के बारे में बताया।
