
हनुमानगढ़। टाउन धानमंडी में शुक्रवार को सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सरकारी खरीद शुरू हो गई। क्रय-विक्रय सहकारी समिति की ओर से सबसे पहले गांव फतेहगढ़ निवासी किसान रामकुमार पुत्र ठाकरराम से 5650 रुपए प्रति किवंटल की दर से सरसों खरीदकर सरकारी खरीद कार्य का श्रीगणेश किया गया। इसके बाद महावीर प्रसाद, पवन कुमार, सुभाष चन्द्र, हरजिन्द्र सिंह व जसविन्द्र कौर की सरसों की फसल की एमएसपी पर खरीद की गई। इस मौके पर मौजूद भाजपा नेता अमित सहू ने रामकुमार सहित अन्य किसानों को माला व राजस्थानी साफा पहनाया और गुड़ खिलाकर मुंह मीठा करवाया। अमित सहू ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि राज्य सरकार ने किसान हितों में सरसों की सरकारी खरीद शुरू की है। चूंकि सोसायटी में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड है। निश्चित रूप से किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से होगा। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य सही समय पर मिले, यह प्राथमिकता रहेगी। किसान से उसकी पूरी उपज खरीदने का प्रयास रहेगा। राज्य सरकार से भी मांग की गई है कि एक किसान से 25 किवंटल की जगह 40 किवंटल सरसों की खरीद हो। उमीद है कि आचार संहिता हटने पर सरकार इस तरह ध्यान देगी और किसानों को उसकी फसल का सही मूल्य मिलेगा। क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष प्रेम कुमार गोदारा ने कहा कि समिति का भरसक प्रयास रहेगा कि इलाके से आने वाले किसानों की सरसों की पूरी की पूरी फसल की खरीद समर्थन मूल्य पर की जाएगी। किसानों को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। तय तारीख को ही केन्द्र पर अपनी सरसों लेकर आएं। गांव भोमपुरा निवासी किसान सुभाष चन्द्र पुत्र दयालाराम भारी ने कहा कि बाजार में 4700-4800 रुपए प्रति किवंटल की दर से औने-पौने दामों में सरसों की फसल बिक रही है। लेकिन उसकी सरसों की फसल सरकारी मूल्य 5650 रुपए पर बिकी है। इससे वे बेहद खुश हैं। मंडी में भी अच्छी व्यवस्थाएं हैं। इस मौके पर कृषि उपज मंडी समिति सचिव सीएल वर्मा, सहकारिता समिति के डिह्रश्वटी रजिस्ट्रार मनोज मान, मैनेजर सुशील डागला, संचालक सदस्य कृष्ण ज्याणी, नेतराम शास्त्री, खरीद प्रभारी सुभाष श्योराण, रवि चोटिया, जगदीश राय डाल, मदन रेवाड़, रणजीत, गोपीराम बेनीवाल, दीपाराम, नरेन्द्र डोटासरा, कर्ण गोदारा, हरिप्रकाश सींवर, कपिल गोदारा, गुरतेज सिंह, कृष्ण, विजय सींवर, दीपक सहारण, राजेश खीचड़, रूघवीर गोदारा आदि मौजूद रहे।हनुमानगढ़ टाउन धानमंडी में शुक्रवार को सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सरकारी खरीद शुरू हो गई। क्रय-विक्रय सहकारी समिति की ओर से सबसे पहले गांव फतेहगढ़ निवासी किसान रामकुमार पुत्र ठाकरराम से 5650 रुपए प्रति किवंटल की दर से सरसों खरीदकर सरकारी खरीद कार्य का श्रीगणेश किया गया। इसके बाद महावीर प्रसाद, पवन कुमार, सुभाष चन्द्र, हरजिन्द्र सिंह व जसविन्द्र कौर की सरसों की फसल की एमएसपी पर खरीद की गई। इस मौके पर मौजूद भाजपा नेता अमित सहू ने रामकुमार सहित अन्य किसानों को माला व राजस्थानी साफा पहनाया और गुड़ खिलाकर मुंह मीठा करवाया। अमित सहू ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि राज्य सरकार ने किसान हितों में सरसों की सरकारी खरीद शुरू की है। चूंकि सोसायटी में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड है। निश्चित रूप से किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से होगा। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य सही समय पर मिले, यह प्राथमिकता रहेगी। किसान से उसकी पूरी उपज खरीदने का प्रयास रहेगा। राज्य सरकार से भी मांग की गई है कि एक किसान से 25 किवंटल की जगह 40 किवंटल सरसों की खरीद हो। उमीद है कि आचार संहिता हटने पर सरकार इस तरह ध्यान देगी और किसानों को उसकी फसल का सही मूल्य मिलेगा। क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष प्रेम कुमार गोदार ा ने कहा कि समिति का भरसक प्रयास रहेगा कि इलाके से आने वाले किसानों की सरसों की पूरी की पूरी फसल की खरीद समर्थन मूल्य पर की जाएगी। किसानों को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। तय तारीख को ही केन्द्र पर अपनी सरसों लेकर आएं। गांव भोमपुरा निवासी किसान सुभाष चन्द्र पुत्र दयालाराम भारी ने कहा कि बाजार में 4700-4800 रुपए प्रति किवंटल की दर से औने-पौने दामों में सरसों की फसल बिक रही है। लेकिन उसकी सरसों की फसल सरकारी मूल्य 5650 रुपए पर बिकी है। इससे वे बेहद खुश हैं। मंडी में भी अच्छी व्यवस्थाएं हैं। इस मौके पर कृषि उपज मंडी समिति सचिव सीएल वर्मा, सहकारिता समिति के डिह्रश्वटी रजिस्ट्रार मनोज मान, मैनेजर सुशील डागला, संचालक सदस्य कृष्ण ज्याणी, नेतराम शास्त्री, खरीद प्रभारी सुभाष श्योराण, रवि चोटिया, जगदीश राय डाल, मदन रेवाड़, रणजीत, गोपीराम बेनीवाल, दीपाराम, नरेन्द्र डोटासरा, कर्ण गोदारा, हरिप्रकाश सींवर, कपिल गोदारा, गुरतेज सिंह, कृष्ण, विजय सींवर, दीपक सहारण, राजेश खीचड़, रूघवीर गोदारा आदि मौजूद रहे।
