
हनुमानगढ़ लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के मकसद से आयोजित किए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिला मुख्यालय पर मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। लोगों से अपील की गई कि वोट का प्रयोग करें ताकि ईमानदार सरकार का चुनाव हो।
