हनुमानगढ़| नगरपरिषद सभापति सुमित रणवां ने बुधवार को जंक्शन में सफाई व्यवस्था और सीवरेज कार्य का जायजा लिया। इसमें अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए सीवरेज बिछाने के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। सभापति ने भगत सिंह चौक से रेलवे स्टेशन रोड पर डिवाइडर के साथ नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

