
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ सेवा समिति (भारत क्लब) ने सेवा क्षेत्र में एक कदम और बढ़ाते हुए 19 अप्रेल को अधिकाधिक मतदान को लेकर भद्रकाली मेला क्षेत्र में स्लोगन लिखे बैनर व पोस्टर लगाने का निर्णय लिया है। गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला कलक्टर कानाराम ने समिति की ओर से तैयार करवाए गए पोस्टर का विमोचन किया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष रामकुमार मंगवाना, कोषाध्यक्ष अनिल जिन्दल, मेला प्रभारी मदन गोपाल जिन्दल व कार्यालय प्रभारी सुनील धूडिय़ा मौजूद रहे। कार्यालय प्रभारी सुनील धूडिय़ा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के तहत 19 अप्रेल को मतदान दिवस है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए समिति की ओर से भद्रकाली मेला क्षेत्र में चालो बूथ पर सगला भाई वोट गैरण री बारी आई, 19 अप्रेल को रखें ध्यान बूथ पर जाएं करें मतदान आदि स्लोगन लिखे 101 पोस्टर लगाए जाएंगे।
