
हनुमानगढ़. । यातायात पुलिस की ओर से हनुमानगढ़ जंक्शन में सिंचाई कार्यालय के सामने स्थापित ट्रेफिक बूथ का जीर्णोद्धार सामाजिक संस्था एकता मंच की ओर से करवाया गया है। जीर्णोद्धार ट्रेफिक बूथ का लोकार्पण रविवार सुबह यातायात थाना प्रभारी व उप निरीक्षक अनिल कुमार चिंदा व सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल अग्रवाल ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद गौरव जैन, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रोहिताश चुघ, जीएसटी के सहायक आयुक्त रवि दाधीच, सामाजिक कार्यकर्ता मनीराम चादवासिया, व्यवसायी मुकेश भदरा, मुकेश चिलाना, नवीन मिढा, डॉ.दीपक खुराना आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एकता मंच अध्यक्ष राजेश मिढ़ा ने की। एकता मंच महासचिव अश्वनी गर्ग ‘आशु’ ने आभार जताया।
कार्यक्रम में यातायात थाना प्रभारी अनिल चिंदा ने कहा कि यातायात व्यवस्था रखना यातायात पुलिस जिम्मेदारी है लेकिन इसमें प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। जनता के सहयोग से ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वह जनता के सहयोग से शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में प्रयासरत हैं। इस अवसर पर उन्होंने ट्रेफिक बूथ पुनर्निर्माण में एकता मंच के सहयोग को उल्लेखनीय बताया। ट्रेफिक बूथ का पुर्ननिर्माण एकता मंच के उपाध्यक्ष अरूण खुराना ‘बॉबी’ के आर्थिक सहयोग से करवाया गया है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने एकता मंच के सामाजिक सरोकारों को सराहनीय बताया। इस अवसर पर एकता मंच के संरक्षक विजय बलाडिय़ा, पूर्व अध्यक्ष गणेश सोलंकी, श्री प्रकाश शर्मा, गुरदीप सिंह, विनोद दुगड़, वरिष्ठ सदस्य सुरेश चाहर, प्रहलाद जांगिड़, भवानी शंकर शर्मा, सुभाष मित्तल ‘डीएम’, उपाध्यक्ष, सतीश गोयल, सौरभ शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष गोयल, सचिव मनीष अरोड़ा, संगठन सचिव अनिल सिहाग, प्रचार सचिव मनीष सिंगला, सदस्य संजीव गोयल, मनीष अग्रवाल, मनोज प्रजापत, विजय मित्तल, शंकर सिंह नरूका, रविन्द्र डालमिया, अशोक नंदा, सुशांत डोडा, मनमोहन गर्ग, करणवीर सिंह, दीपक अग्रवाल, मानवेन्द्र सिंह भादू, अतुल गुम्बर, राकेश गोयल, सौरभ महेश्वरी, वरूण सेठी, सूर्या प्रकाश जोशी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक अल्पाहार हुआ और एकता मंच स्टीकर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में एकता मंच की युवा टीम भी मौजूद रही।
