
हनुमानगढ़। राजस्थान के पूर्व विधायक और वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता कॉमरेड हेतराम बेनीवाल को रविवार को हनुमानगढ़ टाउन स्थित फुडग्रेन धर्मशाला में आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों, किसान संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर उनके जीवन और संघर्षों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि कॉमरेड हेतराम बेनीवाल का निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उल्लेखनीय है कि कॉमरेड बेनीवाल का 94 वर्ष की आयु में 23 फरवरी को निधन हो गया था।
सभा में उपस्थित नेताओं और वक्ताओं ने कॉमरेड बेनीवाल के किसान और मजदूर आंदोलनों में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्चा जननायक बताया। उन्होंने कहा कि बेनीवाल ने अपना पूरा जीवन किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। उनके संघर्षों और सादगीपूर्ण जीवन से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
वक्ताओं ने कहा कि कॉमरेड हेतराम बेनीवाल केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे जन आंदोलनों के मजबूत स्तंभ और किसानों-मजदूरों की आवाज थे। उन्होंने अनेक किसान आंदोलनों का नेतृत्व करते हुए सरकारों को नीतियों में बदलाव करने के लिए मजबूर किया।
राज्य सचिव मण्डल सदस्य रामेश्वर वर्मा ने कहा कि कॉमरेड बेनीवाल का व्यक्तित्व संघर्ष और सिद्धांतों का प्रतीक था। उन्होंने जन आंदोलनों के माध्यम से किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सभा में भाजपा नेता अमित चौधरी ने कहा कि कॉमरेड हेतराम बेनीवाल विचारधारा से भले ही अलग दल के थे, लेकिन उनका संघर्ष हमेशा आम आदमी के हित में रहा। उन्होंने किसानों और मजदूरों की समस्याओं को मजबूती से उठाया। उनका सादा जीवन और ईमानदार नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
कांग्रेस नेता भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कॉमरेड बेनीवाल ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया। उन्होंने किसान और मजदूर वर्ग के लिए निरंतर संघर्ष किया और उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया। उनका जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की मिसाल है।
माकपा नेता रघुवीर वर्मा ने कहा कि कॉमरेड हेतराम बेनीवाल ने अपना संपूर्ण जीवन वर्ग संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित किया। उन्होंने किसानों और मजदूरों के आंदोलनों को मजबूत किया और हमेशा शोषित वर्ग की आवाज बनकर खड़े रहे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर ने कहा कि कॉमरेड बेनीवाल एक ऐसे नेता थे जो हमेशा जमीन से जुड़े रहे। उन्होंने किसानों और मजदूरों के अधिकारों के लिए अनेक आंदोलन किए और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया।
पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने कहा कि कॉमरेड हेतराम बेनीवाल ने अपने जीवन में कभी निजी स्वार्थ को महत्व नहीं दिया। वे हमेशा समाज के कमजोर वर्गों की लड़ाई लड़ते रहे और उनकी सादगी आज भी सभी के लिए प्रेरणा है।
पूर्व प्रधान जयदेव भीड़ासरा ने कहा कि बेनीवाल ने किसानों की समस्याओं को बहुत करीब से समझा और उनके समाधान के लिए संघर्ष किया। उन्होंने हमेशा गांव-किसान की आवाज बनकर सरकारों के सामने मजबूती से मुद्दे उठाए।
पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़ ने कहा कि कॉमरेड बेनीवाल का जीवन संघर्षों से भरा हुआ था। उन्होंने किसानों और मजदूरों को संगठित कर उन्हें उनके अधिकारों के लिए जागरूक किया। उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।
सीपीआई नेता चानणराम वर्मा ने कहा कि कॉमरेड बेनीवाल सच्चे अर्थों में जननेता थे। उन्होंने शोषित वर्ग के लिए संघर्ष करते हुए अनेक आंदोलनों का नेतृत्व किया और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे।
बार संघ के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र सारस्वत ने कहा कि कॉमरेड हेतराम बेनीवाल न्याय और अधिकारों की आवाज थे। उन्होंने सामाजिक न्याय और समानता के लिए संघर्ष करते हुए समाज के कमजोर वर्गों को मजबूत करने का काम किया।
निवर्तमान पार्षद महादेव भार्गव ने कहा कि बेनीवाल का जीवन सादगी और संघर्ष का प्रतीक था। विधायक रहते हुए भी उन्होंने कभी सरकारी सुविधाओं का मोह नहीं रखा और हमेशा जनता के बीच रहकर काम किया।
आम आदमी पार्टी से सुरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि कॉमरेड हेतराम बेनीवाल ने किसानों और मजदूरों की आवाज को मजबूत किया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता नहीं बल्कि जनसेवा होना चाहिए।
एडवोकेट जाकिर हुसैन कायमखानी ने कहा कि कॉमरेड बेनीवाल ने समाज में समानता और न्याय की लड़ाई को मजबूत किया। उनके विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
फुडग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलाल किरोड़ीवाल ने कहा कि कॉमरेड बेनीवाल क्षेत्र के ऐसे नेता थे जिन्होंने हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी। उनका सरल और जनसेवा से भरा जीवन समाज के लिए उदाहरण है।
किसान नेता रेशम सिंह माणुका ने कहा कि कॉमरेड हेतराम बेनीवाल किसानों के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने कई किसान आंदोलनों का नेतृत्व कर किसानों को न्याय दिलाने का काम किया और हमेशा उनकी आवाज को बुलंद किया।
सभा में वक्ताओं ने बताया कि कॉमरेड हेतराम बेनीवाल ने राजस्थान कैनाल जमीन आवंटन आंदोलन, घड़साना किसान आंदोलन, जेसीटी मिल मजदूर आंदोलन और भाखड़ा व गंगनहर से जुड़े कई किसान आंदोलनों का नेतृत्व किया। उनके आंदोलनों की ताकत इतनी थी कि प्रदेश में किसी भी पार्टी की सरकार हो, उसे उनके सामने झुकना पड़ता था।
वक्ताओं ने कहा कि 1971-72 में आईजीएनपी के प्रथम चरण के किसानों ने भूमि आवंटन को लेकर बड़ा आंदोलन किया था, जिसका नेतृत्व कॉमरेड हेतराम बेनीवाल ने किया। उस समय आंदोलन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया की सरकार को निर्णयों में बदलाव करना पड़ा था।
सभा में यह भी बताया गया कि कॉमरेड बेनीवाल क्षेत्र की समस्याओं से गहराई से जुड़े हुए थे। श्रीगंगानगर जिले में सिंचाई पानी की समस्या को लेकर भी वे लगातार सक्रिय रहे। यहां तक कि राजस्थान सरकार के मंत्रियों द्वारा भी उनसे सुझाव लिए जाते थे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर कॉमरेड हेतराम बेनीवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस मौके पर भाजपा नेता अमित चौधरी, कांग्रेस नेता भुपेन्द्र चौधरी, माकपा नेता रघुवीर वर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी, पूर्व प्रधान जयदेव भीड़ासरा, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, सीपीआई नेता चानणराम वर्मा, बार संघ के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र सारस्वत, निवर्तमान पार्षद महादेव भार्गव, आम आदमी पार्टी से सुरेन्द्र बेनीवाल, एडवोकेट जाकिर हुसैन कायमखानी, राज्य कमेटी सदस्य रामेश्वर वर्मा, फुडग्रेन मर्चेन्ट के अध्यक्ष रामलाल किरोड़ीवाल, किसान नेता रेशम सिंह माणुका, कामरेड शेर सिंह शाक्य किसान नेता सुरेंद्र शर्मा मोहन लोहार मजदूर नेता बहादुर सिंह चौहान बसंत सिंह हुए आवर्त नेता सोहनलाल खा लिया सीपीआई नेता रामकुमार सरपंच बलदेव मक्का कर ओम स्वामी अमनदीप संधू पहलाद मोदी विनोद वर्मा एडवोकेट लालचंद वर्मा एडवोकेट चंद्रकला वर्मा सरबजीत कौर संगीता प्रियंका मंडल वीएस पेंटर सरपंच प्रतिनिधि जगदीश सारस्वत ऋषिपाल सिंह जगदीश यादव शिव कुमार प्रधान गुरु प्रेम सिंह ओम प्रकाश ओम सोनी कालूराम गोदारा सुभाष गोदारा मुंशी जी राधे राधे श्याम शर्मा संजय सराफ जैनेंद्र जैन गौरव जैन आदि उपस्थित है
