
हनुमानगढ़। माता भद्रकाली मेले की तैयारियों को लेकर हनुमानगढ़ सेवा समिति ( भारत क्लब) की बैठक भद्रकाली स्थित कार्यालय में अध्यक्ष मदन गोपाल जिंदल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समिति के सचिव सुनील धुडिया ने बताया कि कि बैठक में 19 से 27 मार्च तक भद्रकाली मेले में समिति द्वारा दी जा रही व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुये सबमर्सिबल पम्प द्वारा पेयजल व्यवस्था करवाने, सुरक्षा व्यवस्था, जुता घर व खोया पाया केन्द्र बनाकर श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने सहित समिति के मुख्य कार्यालय के पिछे प्रथम नवरात्रा से अष्टमी तक रोजाना भण्डारा लगाने व नवमी को महिला विश्राम गृह बनाया जायेगा। अध्यक्ष मदन गोपाल जिंदल ने बताया की मेला क्षेत्र में समिति के कार्यालय व भंडारा स्थल पर शेड का निर्माण करवाया गया है जिससे मेले में आने वाले श्रदालुओं को बारिश व आंधी से राहत मिलेंगी बैठक में मदन गोपाल जिन्दल, राम कुमार मंगवाना,सुनील धुडिया, विनाद गर्ग, अजय शर्मा,गणेश बागड़ी, डाक्टर मोहनलाल, नितिन बंसल, भगवान सिंह, कृष्णावतार शर्मा, सुरेश अग्रवाल,महेश कुमार,शिव राजपुरोहित,योगेश कुमार,बजरंग सिंह, नवीन मिढढा, रंजन सैन,देवी लाल पेंटर आदि सदस्य मौजूद थे। समिति के सदस्यों ने बैठक के बाद मेला क्षेत्र में सफाईअभियान चला कर कार्यालय, भण्डारा स्थल, जूता घर के अलावा मेला क्षेत्र में साफ-सफाई की गई।
*व्यवस्थाओं के लिये प्रभारियो की नियुक्त*
हनुमानगढ सेवा समिति द्वारा मेले की व्यवस्थाओं के लिये प्रभारियो की नियुक्तिया की गई। समिति के सचिव सुनील धुड़िया ने बताया कि भद्रकाली मेले में समिति द्वारा दी जा रही व्यवस्थाओं के लिये प्रभारियो की नियुक्ति करते हुए मेला प्रभारी राम कुमार मँगवाना,कार्यालय प्रभारी सुनील धुड़िया, ,भण्डारा व्यवस्था प्रभारी विनोद गर्ग,,खोया पाया केन्द्र प्रभारी मदन गोपाल जिन्दल,जुताघर प्रभारी बजरंग सिंह,व्हील चेयर प्रभारी दीपक बागड़ी, चिकित्सा व्यवस्था प्रभारी डा. मोहन लाल शर्मा, सबमरसिबल प्रभारी भगवान सिंह बनाया गया है तथा समिति कायकर्ताओ की रोजाना डयूटीयां भी लगाई गई।
