
हनुमानगढ़ | अखिल भारतीय पुलिस बॉलीवाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता मोनिका तिवारी के हनुमानगढ़ पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव द्वारा मेडल पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया | मोनिका ने बताया कि केरल के तिरुवंतपुरम में 22 फरवरी से 27 फरवरी तक आयोजित हुई 74वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता 2025-26 में राजस्थान टीम द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त किया गया| मोनिका ने राजस्थान पुलिस टीम की तरफ से उक्त प्रतियोगिता में भाग लिया था| राजस्थान पुलिस महिला टीम द्वारा पहली बार अखिल भारतीय पुलिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है | मोनिका तिवारी वर्तमान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कांस्टेबल पद पर तैनात है | मोनिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, पुलिस अधीक्षक श्रीमान हरि शंकर एवं कोच सुनील सामरिया को दिया है|
