
हनुमानगढ़। राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर की डिवीजन बेंच ने सिंगल बेंच के उस आदेश को निरस्त कर दिया जिसके चलते दोबारा चुनाव करके मनीष धारणिया सचिव बने थे।
1 जुन 2024 कि जिला क्रिकेट संघ कि कार्यकारिणी अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल सचिव अर्जुन बैनिवाल कोषाध्यक्ष संदीप कुमार को बहाल कर दिया है
राजस्थान हाई कोर्ट के डिवीजन बेंच में चल रहे सिविल स्पेशल अपील में सिंगल बेंच के आदेश को चैलेंज किया गया था जिसमे मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस विनीत कुमार माथुर एवं जस्टिस चंद्रशेखर शर्मा की बेंच ने सिंगल बैंच के आदेश को निरस्त कर दिया है एवं कार्यकारिणी को बहाल कर दिया है अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल सचिव अर्जुन बेनीवाल कोषाध्यक्ष संदीप कुमार को कार्य करते रहने का आदेश दिया है।
अर्जुन बेनीवाल की तरफ से राजस्थान हाई कोर्ट जोधपुर के सीनियर काउंसिल राजेश जोशी एवं वेंकट पूनिया द्वारा पैरवी कि गयी
