
श्रीगंगानगर। राजस्थान मेंसरपंच रेटिंग सर्वे के बाद उसका रिजल्ट जारी किया गया है। इस सर्वे में लोग अपने सरपंच को सड़क, नाली, रोडलाइट, शौचालय और पानी जैसे पांच मुद्दों पर काम के आधार पर 1 से 5 तक नंबर दे सकते थे। सर्वे में प्रदेश से 8 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया।
गंगानगर जिले में टॉप 10 रैकिंग में 22 सरपंचों ने अपनी जगह बनाई। जिले में पहले स्थान पर 3 एसटीआर के संदीपसिंह रहे। जिन्हें 4.7 अंक मिले। अगर आप पहले ही इस सर्वे में हिस्सा ले चुके हैं तो आपको अपनी पंचायत नहीं चुननी होगी, सीधे एक क्लिक पर अपनी पंचायत का परिणाम देखने को मिल जाएगा। अन्य पाठकों को एक बार अपना जिला और पंचायत चुननी होगी।
अपने गांव के सरपंच का रिजल्ट देखने के बाद आप राज्य के किसी भी गांव के सरपंच की रेटिंग भी देख सकते हैं। जिस स्क्रीन पर आप अपने सरपंच की रेटिंग देखेंगे, उसी स्क्रीन पर आपको अन्य पंचायतों और गांवों के सरपंचों की रेटिंग देखने का विकल्प भी मिल जाएगा।
आपको सिर्फ जिले, पंचायत समिति और उस ग्राम पंचायत का चयन करना है जहां के सरपंच की रेटिंग देखना चाहते हैं। सब्मिट बटन पर क्लिक करते ही आपको वहां के सरपंचों को जनता द्वारा दिए गए नंबर देख सकते हैं।
