
श्रीगंगानगर । मंदिरों के ताले तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। चोर जेवरात और चढ़ावा चोरी कर ले गए। घटना जिले के चूनावढ़ थाना क्षेत्र की है।
चोर मंदिर में लगी प्रतिमा के ऊपर लगा सोने का छत्र चोरी कर ले गए।
गांव महिंयावाली के वार्ड नंबर-13 में स्थित शनिवार रात को चोर आमने-सामने स्थित काली माता मंदिर और विरमानी माता मंदिर के ताले तोड़कर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। चोर दोनों मंदिरों से सोने-चांदी के छत्र और चढ़ावा चोरी कर ले गए।
सुबह जब ग्रामीणों को घटना का पता चला तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलने पर चूनावढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं, घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ने की मांग
