
डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL का सबसे तेज रनचेज करके 19वें सीजन में जीत से शुरुआत की। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हरा दिया। RCB ने 202 रन का लक्ष्य सिर्फ 15.4 ओवर में हासिल कर लिया।
शनिवार को विराट कोहली ने नाबाद 69 रन की पारी खेली। वे एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बैटर बन गए। हैदराबाद के कप्तान ईशान ने 80 रन बनाए। उन्होंने 3000 IPL रन भी पूरे किए।RCB ने IPL इतिहास का सबसे तेज 200+ रन चेज पूरा किया। टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 203 रन का लक्ष्य सिर्फ 15.4 ओ
2. कोहली की एक वेन्यू में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी
विराट कोहली ने एक ही वेन्यू पर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में उन्होंने 28 बार पचास रन बनाए हैं। उनके बाद इंग्लैंड के जेम्स विंस का नंबर आता है। विंस के नाम द रोज बाउल, साउथैम्प्टन में 27 हाफ सेंचुरी है।
कोहली IPL में रन चेज करते हुए 4000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए। इसके अलावा वे टी-20 क्रिकेट में 13,572 रन के साथ पाकिस्तान के शोएब मालिक को पीछे छोड़ते हुए छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।
3. SRH ने RCB के खिलाफ 7वीं बार 200+ रन बनाए
सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 7वीं बार 200 से ज्यादा रन बनाए। उनसे आगे मुंबई इंडियंस है। टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8 बार 200 से ज्यादा रन बनाए हैं।
4. ईशान ने बतौर कप्तान डेब्यू में 80 रन बनाए
ईशान किशन ने कप्तान के तौर पर अपने पहले ही मैच में 80 रन बनाए। इस पारी के साथ वह IPL में कप्तानी डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर जैसे प्लेयर्स की लिस्ट शामिल हो गए।
ईशान तीसरे ऐसे बल्लेबाज बने, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी करते हुए डेब्यू मैच में 50 से ज्यादा रन बनाए। उनसे पहले मनीष पांडे और डेविड वॉर्नर ऐसा कर चुके हैं।
5. ईशान के 2180 बॉल पर 3000 IPL रन पूरे
ईशान किशन ने सिर्फ 2180 गेंदों में 3000 IPL रन पूरे किए। वे सबसे तेज 3 हजार रन बनाने वाले प्लेयर्स में छठे स्थान पर पहुंच गए। टॉप पर ऋषभ पंत हैं, जिन्होंने 2028 बॉल पर यह कारनामा किया था।
6. विराट ने शोएब मलिक को पीछे छोड़ा
विराट कोहली टी-20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में शोएब मलिक को पीछे छोड़ दिया है। मलिक के नाम 13,571 रन हैं, जबकि कोहली के अब 13,612 रन हो गए हैं।
