हनुमानगढ़ । पंडित दीनदयाल चौक पर जुटे कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर शनिवार को टाउन स्थित पंडित दीनदयाल चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक, नगर परिषद सभापति सुमित रणवां सहित पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने पार्टी के पूर्वज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, सुंदरसिंह भण्डारी, भैरोंसिंह शेखावत को याद करते हुए कहा कि पार्टी का 44 साल का अविस्मरणीय कालखण्ड रहा है। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।
देश के कई प्रदेशों में भाजपा की सरकार है। हजारों की तादाद में पार्टी के जनप्रतिनिधि हैं। जुगल किशोर गौड़ ने कहा कि 6 अप्रेल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। तब से लेकर हर वर्ष भाजपा कार्यकर्ता 6 अप्रेल को पार्टी को स्थापना दिवस मना रहे हैं। जिन उद्देश्यों को लेकर भाजपा की स्थापना की गई थी, उन उद्देश्यों को पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा कर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। दो सदस्यों वाली पार्टी आज पूरे विश्व में छा चुकी है। पंचायत से लेकर सांसद तक पार्टी के अनेक कार्यकर्ता इस क्षेत्र में जनप्रतिनिधि बनकर काम कर रहे हैं और आगे भी काम करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में लोकसभा चुनाव की तैयारी चल रही है। पार्टी ने यह तय किया है कि सभी कार्यकर्ता मेहनत कर घर-घर जाकर चार सौ पार करेंगे। निश्चय ही हमारा यह उद्देश्य पूरा होगा। इस मौके पर श्रीनिवास मिाल, कपूरसिंह, भागीरथ सुथार, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, प्रकाश तंवर, महेंद्र सिंह राठौड़, मंडल महामंत्री गजेंद्र सिंह राठौड़, राम ककड़, अमन सरस्वा, दीपेंद्र सिंह भालेरी, शुभेंद्र सिंह, पंकज मंगवाना, बलवीर सिंह, हैरी, भूषण सिडाना, प्रभजोत सिंह, दिवेन, जीतू मिाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। ञ्च तेज & रिपोर्टर हनुमानगढ़ विज्ञान की परिकल्पनाओं और संकल्पनाओं को समझा >विज्ञान संकाय के स्टूडेंट्स और स्टाफ ने किया शैक्षणिक भ्रमण श्री खुशालदास विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय की ओर से छात्रछा त्राओं के नवाचार, विकास और विज्ञान को प्रोत्साहन देने के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया

