
हनुमानगढ़। तलवाड़ा थाना पुलिस ने एक युवक को 514 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हनुमानगढ़ टाउन निवासी नरेश उर्फ नेरश (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई नशा तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। तलवाड़ा थानाधिकारी जगदीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी।
गश्त के दौरान पुलिस को एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता मिला। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 514 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। इसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध रूप से मादक पदार्थ की सप्लाई करने की फिराक में था। उससे पूछताछ की जा रही है ताकि अफीम के स्रोत और संभावित खरीदारों का पता लगाया जा सके।
इस कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल महादेव, कॉन्स्टेबल सतीश, अमनदीप और ड्राइवर कॉन्स्टेबल जगदीश सिंह शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कॉन्स्टेबल अमनदीप और संगरिया थाना के कॉन्स्टेबल सुखजोत ने गुप्त सूचना और साक्ष्य जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

