
हनुमानगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ़ द्वारा ‘संविधान बचाओ, संगठन बढ़ाओ’ अभियान के तहत संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं में मिठाइयों का वितरण किया गया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने देश को एक मजबूत संविधान दिया, जो सभी वर्गों को समान अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में संविधान की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। मक्कासर ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है और बार-बार निकाय व पंचायत चुनावों को टालकर संविधान की भावना के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, लेकिन सरकार जानबूझकर चुनावों को टाल रही है, जिससे जनता के अधिकारों का हनन हो रहा है। कांग्रेस पार्टी इस तरह के कदमों का पुरजोर विरोध करती है और आगे भी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी, पीसीसी सदस्य प्रेमराज नायक, उपाध्यक्ष जयदेव भीड़ासरा, करणी सिंह राठौड़, तरूण विजय, महासचिव गुरदीप चहल, इशाक खान, सोशल मीडिया प्रभारी जयराम ढुकिया, सचिव मांगीलाल स्वामी, मोहम्मद हुसैन खोखर, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिद्धू, अग्रिम संगठन जिलाध्यक्ष मनमोहन सोनी, एससी कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीताराम कड़वा, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय गोंद, उद्योग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मारवाल, मण्डल अध्यक्ष यश चिलाना, रणवीर नायक, गुलाब सिंह, विकास रांगेरा, विनोद गुरूसर, मोहनलाल इंदलिया, रामचन्द्र चौधरी, गुरलाल मान, कार्यकर्ता सुनील बिश्नोई, गंगाराम खटीक, शाहरूख रोड़ावाली, आमिर खान, बंशीलाल, शाहरूख कुरेशी, विजय अमलानी, रामनिवास वर्मा, सोहनलाल लदोईया, विजय टाक, अनूप चौधरी, विक्रम लदोईया, नानक, दीपक शर्मा, पवन सिहमार, विकास गोदारा, असीम रोयल, राकेश, संजय कड़वा, अली हसन जोईया, विक्की, रणजोत सिंह, विक्रम बामणिया, हीरा सिंह, रवि रंगेरा, ग्रवित पूनिया, मुकेश रांगेरा, अनिल सुथार, मामराज परिहार, राकेश चावरिया, प्रमोद कुमार, सद्दाम रोड़ावाली, जगदीप रंगारा, ओमप्रकाश सोनी, शकूर खान, जयदीप बिश्नोई, विजय शर्मा व कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने और लोकतंत्र की मजबूती के संकल्प के साथ हुआ।

