
हनुमानगढ़। निकाय एवं पंचायत चुनावों को बार-बार टाले जाने व किसानों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा दिये गये ब्यान के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ़ ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया बहाल करने की मांग उठाई।
जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एसी में बैठक खेती करने वाले किसान है, जिस कारण उन्हे धरातलिय हकीकत का ज्ञान नही है। उन्होने कहा कि घर बैठे जब किसी व्यक्ति को मुख्यमंत्री बना दिया जाता है तो व्यवारिक ज्ञान की कमी उसमें होना जायज है, यही कमी भाजपा के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा में है। भजनलाल शर्मा ने कहा कि किसान केवल 25 से 30 दिन काम करता है, जब कि किसान का जीवन संघर्षो से भारा है, धूप बारीश में तो किसान को फसल की रखवाली करनी पड़ती है, परन्तु जब भाजपा जैसी सरकार प्रदेश में हो तो मंडी में भी 25 से 30 दिन फसल की रखवाली किसान को ही करनी पड़ती है, क्यो कि सुरक्षा और समय पर खरीद जैसे कोई भी प्रबंध करवाने में प्रदेश की सरकार विफल है। इस समय तक मंडी में 35 प्रतिशत माल का उठाव हो जाता है जो इस बार मात्र 1 प्रतिशत भी नही हुआ है। उन्होने कहा कि राज्य और केंद्र की सरकारें जानबूझकर स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनावों को टाल रही हैं, जिससे लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव समय पर नहीं कराना संविधान की भावना के विपरीत है और इससे आम जनता के अधिकारों का हनन हो रहा है।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार समय पर चुनाव कराना है, लेकिन सरकार इस मूल सिद्धांत की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि निकाय और पंचायत चुनावों में देरी से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधित्व कमजोर पड़ रहा है। मक्कासर ने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द चुनावों की घोषणा कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पुनः स्थापित किया जाए।
कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। इसके बाद प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया गया।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द चुनावों की घोषणा नहीं की गई तो पार्टी आगामी दिनों में और उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी कीमत पर जनता के अधिकारों से समझौता नहीं होने दिया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी, पीसीसी सदस्य प्रेमराज नायक, उपाध्यक्ष जयदेव भीड़ासरा, करणी सिंह राठौड़, तरूण विजय, महासचिव गुरदीप चहल, इशाक खान, सोशल मीडिया प्रभारी जयराम ढुकिया, सचिव मांगीलाल स्वामी, मोहम्मद हुसैन खोखर, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिद्धू, अग्रिम संगठन जिलाध्यक्ष मनमोहन सोनी, एससी कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीताराम कड़वा, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय गोंद, उद्योग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मारवाल, मण्डल अध्यक्ष यश चिलाना, रणवीर नायक, गुलाब सिंह, विकास रांगेरा, विनोद गुरूसर, मोहनलाल इंदलिया, रामचन्द्र चौधरी, गुरलाल मान, कार्यकर्ता सुनील बिश्नोई, गंगाराम खटीक, शाहरूख रोड़ावाली, आमिर खान, बंशीलाल, शाहरूख कुरेशी, विजय अमलानी, रामनिवास वर्मा, सोहनलाल लदोईया, विजय टाक, अनूप चौधरी, विक्रम लदोईया, नानक, दीपक शर्मा, पवन सिहमार, विकास गोदारा, असीम रोयल, राकेश, संजय कड़वा, अली हसन जोईया, विक्की, रणजोत सिंह, विक्रम बामणिया, हीरा सिंह, रवि रंगेरा, ग्रवित पूनिया, मुकेश रांगेरा, अनिल सुथार, मामराज परिहार, राकेश चावरिया, प्रमोद कुमार, सद्दाम रोड़ावाली, जगदीप रंगारा, ओमप्रकाश सोनी, शकूर खान, जयदीप बिश्नोई, विजय शर्मा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

