
हनुमानगढ़। सोमवार को अनाज मंडी हनुमानगढ़ टाउन में गेहूं की समर्थन मूल्य पर भारतीय खाद्य निगम द्वारा सरकारी खरीद प्रारंभ हुई। हनुमानगढ़ के विधायक गणेश राज बंसल द्वारा मंडी में भारतीय खाद्य निगम के किस्म निरीक्षक जिम्मी सेतिया एवं कौशल शर्मा द्वारा फर्म मुक्तसर ट्रेडिंग कंपनी पर किसान मानविन्द्र सिंह पुत्र सुखपाल सिंह निवासी करणीसर का गेहूं समर्थन मूल्य 2275/- तथा बोनस 125/- रुपए प्रति क्विंटल दर सहित कुल 2400/- रूपये प्रति क्विंटल से एफसीआई को दिया गया। मंडी हनुमानगढ़ टाउन के व्यापारिओं द्वारा सरकारी गेहूं खरीद के अवसर पर विधायक गणेशराज बसंल के पधारने पर फुडग्रेन मर्चेन्टस एसोसिएशन अध्यक्ष संतराम जिंदल उपाध्यक्ष अरविन्द बिश्नोई , सचिव गुरजीवन सिंह सिधू , सहसचिव आशीष गोदारा , कोषाध्यक्ष दीपक सहारण तथा व्यापार संघ संस्था अध्यक्ष राजकुमार सोडा , सोहन सिंह, हरदयाल सिंह, रामलाल किरोडीवाल, अमित मदान, बालकिशन गोल्याण, सुभाष सिंगला, विनय सिंगला, विनय गर्ग, अशोक जिंदल, बालकिशन कर्मचंदानी, सुभाष सहारण, विजय बंसल, मनोज बंसल, गगनदीप सोडा, पवन बंसल, योगेश गर्ग, श्रीकांत चाचान, सनी जुनेजा, दलीपसिंह ढिल्लों, राजेन्द्र मंगवाना ने फूलो का गुलदस्ता देकर आभार प्रकट किया। ज्ञात रहे कि राज्यसरकार द्वारा किसान की गेहू की फसल तुलने के दो घण्टे के भीतर खरीद राशि किसान के खाते में पहुच जायेगी। इस अवसर पर एफसीआई के मंडी हनुमानगढ़ टाउन के एफसीआई के एचटीए ठेकेदार प्रेम गर्ग भी उपस्तिथ रहे तथा सभी को कट्टो पर मार्का अवश्य लगाने का निवेदन किया।
