
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ टाउन की बरकत कालोनी,स्थित फाटक गोशाला में गो सेवा संस्थान द्वारा सोमवती अमावस्या का आयोजन बड़ी धूम-धाम से किया गया । गौ शाला प्रांगण में सुबह 9.15 बजे हवन पूजन किया उस के बाद हवनयज्ञ पूर्ण विधिविधान से मंत्रोचारणो के साथ पण्डित राधेश्याम शास्त्री ने हवन यज्ञ में पूर्णाहुति डलवाई ,इस हवनयज्ञ में यजमान सत्य नारायण राजपुरोहित, मंगत गर्ग,मनोज सरावगी,मांगी लाल,रतन लाल,महेन्द्र छाबड़ा,राघवेन्द्र सिंह,पवन गर्ग,सुशील गर्ग,राकेश,रितु सरावगी,रेखा राजपुरोहित, सपना, सुमन पारीक,पुष्पा देवी,सरला, अन्नु सहित सपरिवार हवनयज्ञ में भाग लिया व गौ माता की आरती की व गो माता को गुड़ से बनी सवामणी का भाग लगाकर गों वंश में वितरण किया । इस मौके पर गो सेवा संस्थान के अध्यक्ष मुरली अग्रवाल ने बताया इस फाटक गौशाला में बीमार, एक्सीडेंटल, बेसहारा पशुओं का इलाज किया जाता है, यह सभी सेवा जन सहयोग से जारी है । इस मौके पर गौशाला में आये गो सेवकों ने फाटक गोशाल में आकर निराश्रित व बेसहारा गोवंश की सेवा की। अंत मे हवनयज्ञ में पूर्णाहुति कर आरती की गई व प्रसाद वितरण किया गया ।
