
हनुमानगढ़। आजाद ऑटो रिक्शा युनियन द्वारा सोमवार को नगरपरिषद आयुक्त को ऑटो स्टेण्ड की समस्या बाबात अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश जैन के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि सन 1980 से जंक्शन भगत सिंह चौक के पास से ऑटो शहर के विभिन्न स्थानों पर जाने व आममजन के रास्ते को सुगम बनाने के लिए अपनी सेवाएं दे रहे है। अब चूंकि शहर की आबादी बढ़ने के कारण ऑटो की संख्या में भी बढोतरी हो गई है। ऑटो स्टैंड की संख्या भी बढ़ गई है। आजाद ऑटो रिक्शा यूनियन ने नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन देकर स्थाई ऑटो स्टैंड ऑटो चालकों को उपलब्ध करवाने की मांग की है जिससे कि आमजन को सुविधा मिल सके। इस मौके पर युनियन अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जैन, उपप्रधान ललित मीना, स्टेण्ड प्रभारी शिव कुमार, खराती लाल, मदन पांडे, संजय सचदेवा, विनोद कटारिया, जगदीश प्रधान, नगेन्द्र दास, रहीश काजी व अन्य ऑटो चालक मौजूद थे।
