
हनुमानगढ़। राजेन्द्र गर्ग नीटा फुडग्रेन व्यापार मण्डल के दूसरी बार बने अध्यक्ष
हनुमानगढ़। फुडग्रेन व्यापार मण्डल की आम सभा की बैठक सोमवार को जंक्शन में सभाअध्यक्ष हेमराज जिंदल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सचिव अनिल कुमार बंसल व कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ने गत वर्ष का लेखा जोखा सदन के समक्ष रखा, जिसे सदन से सर्वसम्मति से पारित किया। सभी सदस्यों सर्वसम्मति से गत वर्ष का कार्यकाल देखते हुए राजेंद्र कुमार गर्ग (नीटा) दूसरी बार अध्यक्ष चुना। अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गर्ग नीटा से समस्त व्यापारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मै सदैव व्यापारी हित में कार्य करूगा।
