
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ सेवा समिति (भारत क्लब) द्वारा भद्रकाली मेले में श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए नो दिवसीय सेवा कैंप व आठ दिवसीय भंडारे का शुभारंभ मंगलवार प्रथम नवरात्रे के अवसर पर जिला कलेक्टर श्री काना राम व जिला पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान द्वारा किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष रामकुमार मंगवाना ने बताया कि समिति द्वारा 40 वर्षों से भद्रकाली मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा कैंप का आयोजन किया जा रहा है इस बार 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक सेवा कैंप का आयोजन किया जा रहा है इसी के तहत प्रथम नवरात्र से सेवा कैंप व भंडारे का शुभारंभ किया जा रहा है जिसकी शुरुआत 9 अप्रैल मंगलवार को जिला कलेक्टर श्री काना राम व जिला पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान द्वारा सुबह 10 बजे फिता काटकर व कंजक पूजन कर किया जाएगा। इस अवसर पर अधिकारीगण ,समिति के पदाधिकारि व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे ।
कार्यालय प्रभारी सुनील धूड़िया ने बताया कि समिति द्वारा प्रथम नवरात्र से नवमी तक सेवा कैंप चलाया जाएगा व समिति के कार्यालय के पीछे प्रथम नवरात्रे से अष्टमी तक भंडारा व मेले के मुख्य दिन नवमी को महिला विश्राम गृह बनाया जायेगा। मेला प्रभारी मदन गोपाल ने श्रद्धालु भक्तों से आग्रह किया है कि वह भी उद्घाटन अवसर पर भद्राकाली मेला परिसर में पधार कर मां भद्रकाली जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
