
हनुमानगढ़। संस्कार इंटरनेशनल एकेडमी के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा (सत्र 2025–26) में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा तनिषा ने 96.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं इंदु शर्मा ने 95.4% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मनजोत कौर ने 93% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा एकता ने 91.4% तथा खुशप्रीत कौर ने 90.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया।
विद्यालय के कुल 6 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 18 विद्यार्थियों ने 81% से 90% के बीच अंक हासिल कर उत्कृष्ट परिणाम दिया। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य लाल बहादुर सुब्बा ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण प्रदान करता रहेगा, जिससे विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

