
हनुमानगढ़। जिला साइक्लिंग संघ हनुमानगढ़ के अध्यक्ष मदनलाल सुथार को जयपुर में आयोजित राजस्थान साइक्लिंग एसोसिएशन के चुनाव में प्रदेश कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में हर्ष का माहौल है।
जिला साइक्लिंग संघ हनुमानगढ़ के सचिव दलीप वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर में हुए राजस्थान साइकलिंग एसोसिएशन के चुनावों में मदनलाल सुथार को प्रदेश कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
उन्होंने बताया कि मदनलाल सुथार लंबे समय से साइक्लिंग खेल के विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि वे लगातार पांच वर्ष से हनुमानगढ़ जिला साइक्लिंग संघ के अध्यक्ष पद पर
कार्यरत हैं।
उनके निर्वाचन पर जिले के खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में साइक्लिंग खेल को नई दिशा और गति मिलेगी।

