
हनुमानगढ़ । रविवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों में 3 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 132 केवी जीएसएस हनुमानगढ़ में आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण सुबह 7 बजे से 10 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान जीएसएस से निकलने वाले सभी फीडरों की बिजली पूरी तरह बंद रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार, इस मेंटेनेंस कार्य से कई शहरी और ग्रामीण क्षेत्र प्रभावित होंगे। इनमें पीरकामडिया, सतीपुरा, गाहड़ू, हनुमानगढ़ टाउन, हनुमानगढ़ जंक्शन, धोलीपाल, हिराणावाली, नवां, धानकावाली, जंडावाली, मक्कासर, जोड़किया, लीलावाली, मानकसर, शेरगढ़ और खुंजा शामिल हैं। शहर के भीतर बिजली कॉलोनी, शिव मंदिर क्षेत्र, भगत सिंह चौक, हाउसिंग बोर्ड-1 और रीको फेज-2 क्षेत्र भी इस शटडाउन से प्रभावित रहेंगे।

