
श्रीगंगानगर। सूरतगढ़ आज अखिल भारतीय सफाई मजदूर कर्मचारी संघर्ष समिति अध्यक्ष रेखा घुसर,उपाध्यक्ष किरणबाला वाल्मीकि और उपाध्यक्ष मायादेवी वाल्मीकि के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा के नाम सहायक राजस्व अंजू सहारण को सफाई कर्मचारियों की पांच सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि 16 सफाई कर्मचारियों को 27वां ग्रेड के एरियर का भुगतान किया जावे, सफाई कर्मचारियों के 3 प्रतिशत डीए का भुगतान किया जावे, सफाई कर्मचारियों को हाथ रेहडी दिलाई जावे,
अस्थाई जमादारों व अस्थाई ड्राइवरों को प्रमोशन कर स्थाई ड्राइवर व जमादार बनाया जावे तथा एनपीएस 2015 से 2018 का बकाया भुगतान किया जावे।सहायक राजस्व अधिकारी अंजू सहारण से पांच सूत्री मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई।सहायक राजस्व अधिकारी ने कहा कि तुरंत प्रभाव से इन 5 सूत्री मांगों पर कार्रवाई होगी व हाथ रेहडी तुरंत प्रभाव से दिलाई जावेगी।संघर्ष समिति के नेताओं ने कहा कि अगर इन पांच मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करने पर सफाई कर्मचारी मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

