
हनुमानगढ़। आज बड़ी संख्या मे युवाओं और महिलाओं द्वारा महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर टाउन स्थित राजकीय एनएमपीजी महाविद्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका गया और कांग्रेस के प्रति रोष प्रकट किया गया। कार्यक्रम के तहत “जन आक्रोश पदयात्रा” भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर महिलाओं के साथ दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस का रवैया महिलाओं के हितों के खिलाफ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की महिला सांसदों और नेताओं ने ही महिला आरक्षण के रास्ते में बाधा डाली और वर्षों तक महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक व भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता प्रशांत सिहाग ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आने वाले समय में महिलाएं कांग्रेस को वोट के माध्यम से करारा जवाब देंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल माताओं-बहनों का ही नहीं बल्कि भारत माता का भी अपमान किया है। विपक्ष ने महिलाओं के अवसर छीनने का काम किया है, जिसका खामियाजा उसे आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा।कार्यक्रम में जिला मंत्री शिमला मेहंदीरत्ता व नगर मंडल महिला मोर्चा संयोजक श्रीमती प्रेरणा पाहुजा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति की है और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार महिलाओं को उनका हक दिलाने की बात करते रहे हैं, लेकिन विपक्ष ने महिला आरक्षण विधेयक को रोकने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 70 वर्षों में कांग्रेस ने महिलाओं के उत्थान के लिए ठोस नीति नहीं बनाई और हर राष्ट्रीय हित के निर्णय का विरोध किया।इस प्रदर्शन में नगर मंडल मंत्री श्रीमती बबली देवी, जिला मंत्री श्रीमती शिमला मेहंदीरत्ता, मंजू पूनिया, रेणु सोंधी, उषा रानी, कृष्णा मिढा, मीनू चुघ, पुष्पा रानी, कृष्णा देवी, नौरंगी देवी, अंकप्रीत सिद्धू, किरण मेघवाल, प्रियंका सहारण, इंदु आसेरी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉक्टर भारत भूषण शर्मा, जिला प्रवक्ता जुगल किशोर गौड़, नगर मंडल अध्यक्ष नितिन बंसल, जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी, कार्यक्रम संयोजक प्रशांत सियाग, सहसंयोजक संदीप साईं, मदन पूनिया, नगर मंडल उपाध्यक्ष सिद्धार्थ भार्गव, राजेंद्र वर्मा, राजपाल सिंह, जिला मंत्री मुरलीधर सोनी, शीशपाल महला, मोनू पारीक, प्रमोद गाट, नरेश सियाग, शक्ति सिंह राजपूत, मोहित सिंह, केशव पूनिया, विकास डोडा, राजेंद्र डोडा गुंटर, महेंद्र खरेरा, महेंद्र पूनिया, दीपक कुक्कड़, रिपु जगला, मैनपाल बेनीवाल, सतपाल बिजरनीया, सुधीर सहारण, अरविंद बिश्नोई, सागर जान्दू, लवप्रीत मेहरा, अजय लिंबा, जातिन बेनीवाल, निश्चल शर्मा, मोहित राठौड़, जसदीप भंगू, हेमंत माली, अजय चौधरी, दीनदयाल सुथार, अपारजोत बराड़, सुधीर बलिहारा, पवन मौर्या, सचिन कुमार, आदित्य चावला सहित भाजपा युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी, महिलाएं और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में महिला आरक्षण का समर्थन करते हुए कांग्रेस की नीतियों की आलोचना की और भविष्य में महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

