
हनुमानगढ़। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ के तत्वावधान में स्काउट यूनिट लीडर बैसिक कोर्स का आयोजन 24 से 30 अप्रेल 2026 तक भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय पर आयोजित किया जा रहा है जिसमें श्री पन्नालाल कडेला मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा हनुमानगढ़ एवं श्री रजनीश गोदारा अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा पीलीबंगा द्वारा शिविर का निरीक्षण एवं परिण्डा व चुगा पात्र लगाकर अभियान का शुभारंभ किया गया।
श्री पन्नालाल कड़ेला मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रशिक्षणर्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में स्काउट गाइड गतिविधि का सक्रियता से संचालन किया जावें व बच्चों को स्काउटिंग की गतिविधियों से लाभान्वित किया जायें। प्रत्येक विद्यालय में ज्यादा से ज्यादा पक्षीयो हेतु परिण्डे तथा चुगा पात्र लगाये जावे। सीओ स्काउट द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

