हनुमानगढ़।जंक्शन के व्यापार मंडल की आम सभा की बैठक जंक्शन व्यापार मंडल में सभा अध्यक्ष जगदीश राय अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सचिव तरूण कौशल एवं कोषाध्यक्ष कमल गोयल ने गत वर्ष का लेखा-जोखा सदन के समक्ष रखा। बैठक में सर्वसम्मति से प्यारेलाल बंसल को अध्यक्ष चुना गया। उल्लेखनीय है कि प्यारेलाल बंसल आठवीं बार व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने हैं। समस्त व्यापारियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष प्यारेलाल बंसल का माला पहनकर अभिनंदन किया । इस मौके पर जगदीश राय अग्रवाल, गोपालचंद जिंदल, अमृत लाल गुप्ता, कृष्ण कुमार, रमेश कुमार, तरुण कौशल, विजय सिंह, कुलवीर सिंह, मनोहर लाल, भुवनेश कटारिया, धर्मपाल जिंदल (डिंपल), विपिन कुमार, सिंगार सिंह बराड़, राजेश गर्ग, कमल गोयल, मनीष अग्रवाल, सुरेश कुमार (शिंकू), शिवराज सिंह, , सन्नी गिल,नरपिंदर सिंह, राजकुमार, विपुल कुमार, संदीप शर्मा मौजूद थे।

