
भादरा । लोक सभा आम चुनाव 2024 के दृष्टिगत स्वीप गतिविधि अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मंगलवार को महिला मतदान प्रतिशत कम रहने वाले मतदान केन्द्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घरघर जाकर मतदान करने की अपील की। मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं मतदाताओं को जागरूक करने हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा रंगोली बनाकर, नैतिक मतदान की शपथ दिलवाकर एवम् समस्त विधान क्षेत्र में वोटर इनफॉरमेशन स्लिप वितरण कर इस कार्य में बीएलओ का सहयोग किया गया। राजकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संपन्न भादरा। लोक सभा आम चुनाव 2024 के दृष्टिगत स्वीप गतिविधि अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मंगलवार को युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए राजकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.धर्मेन्द्र पाल सिंह ने युवाओं को मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से बाताते हुए शत प्रतिशत मतदान का आह्वान किया। स्वीप प्रभारी सुरेंद्र बेनीवाल ने निर्वाचन आयोग के विभिन्न एह्रश्वस के बारे में बताते हुए युवाओं को नैतिक मतदान की शपथ दिलवाई।
