
श्रीगंगानगर विश्व की सबसे बड़ी समाजसेवी संस्था लॉयन्स क्लब इंटरनेशनल 3233-ई-1 रीजन-9 की रीजन कॉन्फ्रेंस ‘अथर्व-2024’ में लॉयन्स क्लब श्रीगंगानगर ‘विकास’ को अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। क्लब के पीआरओ लॉयन दुष्यंत कटारिया ने बताया कि रीजन कॉन्फ्रेस के मुख्य अतिथि मल्टीपल कौंसिल चेयरमैन एमजेएफ लॉयन रोशन सेठी, स्टार ऑफ दी डे प्रांतपाल एमजेएफ लॉयन ओ.पी. गग्गड़, रीजन चेयरमैन एमजेएफ लॉयन योगेश लीला, मुख्य वक्ता पूर्व प्रांतपाल पीएमजेएफ लॉयन सुमेर जैन तथा विशिष्ट अतिथि सह प्रांतपाल द्वितीय एमजेएफ लॉयन सुधीर बाजपेई, पूर्व प्रांतपाल लॉयन ज्योति कांडा, पूर्व प्रांतपाल एमजेएफ लॉयन प्रभा सिंघवी तथा चीफ एडवाइजर एडमिनिस्ट्रेशन पीएमजेएफ लॉयन बनवारीलाल गोयल ने समाजसेवा के क्षेत्र में लॉयन्स क्लब श्रीगंगानगर विकास द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की। इस कार्यक्रम में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य पूर्व रीजन चेयरमैन लॉयन विनोद कुमार सेठी, लॉयन प्रेम चुघ, जोन चेयरमैन एमजेएफ लॉयन संदीप अनेजा, लॉयन्स लब श्रीगंगानगर विकास अध्यक्ष लॉयन सरिता अरोड़ा, सचिव लॉयन रिंकू चावला, कोषाध्यक्ष लॉयन नीरू अनेजा, पप्रोजेक्ट प्रभारी लॉयन स्वर्णा-अशोक कोठारी, लॉयन प्रदीप अरोड़ा को स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान देते हुए समय-समय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में योगदान, सेवाभावी चिकित्सकों, शिक्षकों एवं चार्टेड एकांट्ेट्स का सम्मान सहित विभिन्न सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए सममान किया गया। इसके साथ-साथ लॉयन डॉ. ब्रह्म भाटिया को इंडोनेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन द्वारा जी-22 जयपुर राष्ट्र सम्मेलन में आदर्श प्रतिभा रतन-2024 से समानित करने पर उनका भी अभिनंदन किया गया। रीजन कॉन्फ्रेंस में लॉयन्स क्लब श्रीगंगानगर ‘विकास’ को बैनर प्रेजेन्टेशन में द्वितीय पुरस्कार तथा सर्वाधिक उपस्थिति में द्वितीय पुरस्कार सहित अनेकों पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर लॉयन्स क्लब श्रीगंगानगर से लॉयन रूचिका चुघ, लॉयन पारूल-डॉ. ब्रह्म-भाटिया, लॉयन सतीश चावला, लॉयन मयंक-सानिया कथूरिया, लॉयन रमेश-अनीता बलाना, लॉयन डॉ. सरिता उपनेजा, लॉयन जागृति-भीम ईशपुन्यानी, भामाशाह लॉयन गुरमीत-राजेन्द्र कौर महल सहित रीजन-9 के सभी लॉयन्स क्लबो के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
