
हनुमानगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ़ द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन उत्साह और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर जनसेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत गौशाला में गौमाता को गुड़ व हरा चारा खिलाकर की गई। इसके पश्चात जरूरतमंद बेटियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई, जिससे उनके शिक्षा के प्रति उत्साह को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण यह रहा कि बेटियों से ही केक कटवाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। इस दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अशोक गहलोत के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर ने अपने संबोधन में कहा कि अशोक गहलोत केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि जननायक हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत की दूरदर्शी सोच और जनकल्याणकारी नीतियों का ही परिणाम है कि आज राजस्थान में अनेक योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने निशुल्क दवा वितरण योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, बेटियों को साइकिल वितरण योजना, निशुल्क राशन वितरण और 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों ने प्रदेश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी राहत प्रदान की है।
कार्यक्रम में मौजूद अन्य कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी गहलोत के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि गहलोत ने हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और जरूरतमंद वर्ग के हितों को प्राथमिकता दी है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य किया है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या मनीष मक्कासर, गुरप्रीत सिंह मान, प्रेमराज नायक, सुरेन्द्र मारवाल, विजय गोंद, सुनील बिश्नोई, मोहनलाल इंदलिया, रामचन्द्र सूडा, कृष्ण स्वामी, जयवीर बाना, बंशी खन्ना, खुशी अमलानी, शाहरूख कुरैशी, आमिर खान, कमल, गुरलाल मान, समरदीप सिंह, विजय टाक, हीरा सिंह, जयराम ढुकिया, अनूप चौधरी, भागीरथ कड़वा, नानक टांटिया सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर सामाजिक सेवा के माध्यम से इस दिन को यादगार बनाया।
