
हनुमानगढ़ ।जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 2 अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवक से चूरा पोस्त और दूसरे से प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की गई हैं।
पहली कार्रवाई टिब्बी थाना क्षेत्र में बशीर पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी के दौरान हुई। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली, जिसके कब्जे से 7 किलो 100 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया। आरोपी सुरेवाला निवासी जसविंदर सिंह है।
दूसरी कार्रवाई में गोगामेड़ी थाना पुलिस ने परलीका निवासी सौरभ को प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से 75 कैप्सूल प्रेगाबालिन और 10 टेबलेट एटिजोलम बरामद हुईं। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
