
सुवेंदु अधिकारी आज सुबह 11 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल के सीएम पद की शपथ लेंगे। समारोह में PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत NDA और BJP शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।
शुक्रवार को कोलकाता में कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधायक दल की बैठक में सुवेंदु को नेता चुना गया। बैठक के बाद अमित शाह ने उनके नाम का ऐलान किया। इसके बाद सुवेंदु लोकभवन में राज्यपाल से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया।
कोलकाता के जिस ग्राउंड में शपथ समारोह हो रहा है, उसमें वाटरप्रूफ टेंट लगाए गए हैं। इसके अलावा मैदान में झालमुड़ी और रसगुल्ला का स्टॉल भी है।
पंडाल को बंगाल की थीम में सजाया गया है। कार्यक्रम में एक लाख लोग आने की संभावना है। सुरक्षा में 4 हजार जवान तैनात किए गए हैं।
