
हनुमानगढ़। सर्व ब्राह्मण महासभा हनुमानगढ़ की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए विभिन्न पदों पर अनुभवी, सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासभा के जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा तथा प्रदेशाध्यक्ष दिनेश शर्मा की अनुमति से नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। नवगठित कार्यकारिणी में समाज के वरिष्ठ, शिक्षित एवं विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय लोगों को शामिल किया गया है।
महासभा द्वारा सबसे पहले संरक्षक मंडल का गठन किया गया, जिसमें एडवोकेट राम अवतार शर्मा, हरदेव जोशी, रधुवीर शर्मा, देवीलाल पंचारिया, वैद्य शिवकुमार शर्मा, नत्थूराम तिवाड़ी, डॉ. भारत-भूषण शर्मा, चन्द्रशेखर दाधीच, एडवोकेट विजय कुमार शर्मा, ज्योतिषाचार्य सुरेश शर्मा, देवकीनंदन चोटिया, शंकरलाल डिडवानिया, पंडित विजयानंद शर्मा, देवेन्द्र पारीक, महादेव भार्गव, लीलाधर शर्मा कोहला, अशोक कुमार लाटा, चिरंजीलाल जौल, कुंजबिहारी महर्षि, इंजीनियर अजय कुमार शर्मा, पृथ्वीराज शर्मा एवं अशोक व्यास को सम्मिलित किया गया है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट रामानंद बोहरा, मनोज कुमार शर्मा लोक अभियोजक तथा एडवोकेट मनीष शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट मनोज कुमार शर्मा करणीनगर, राज तिवाड़ी, एडवोकेट ओमप्रकाश वशिष्ठ, सुरेश शर्मा लोहिया स्कूल, महेन्द्र शर्मा, भूपेंद्र शर्मा शिवबाड़ी, एडवोकेट अनिल शर्मा, एडवोकेट संजय शर्मा, मुकेश भार्गव, दयाराम शर्मा गुरुसर, एडवोकेट मदन पारीक, विनोद जोशी झाम्बर, महेश शर्मा, डॉ. संजय कुमार शर्मा, खुशीराम गौड़, लोकेश शर्मा एवं पंडित दीपक शर्मा को शामिल किया गया है।
महासभा में चन्द्रभान तिवारी को संगठन महासचिव तथा पुरुषोत्तम कौशिक को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन मंत्री के रूप में मूलचंद शर्मा, विजय कुमार शर्मा एवं राजीव मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा भूपेन्द्र कौशिक, लोकराज शर्मा, साहबराम शर्मा, सतीश पारीक, पवन कुमार पारीक, हिमांशु महर्षि, आनंद जोशी, राजेन्द्र कुमार शर्मा, आर.के. जोशी, वेदप्रकाश शर्मा एवं संतलाल शर्मा को संयुक्त सचिव बनाया गया है।
प्रचार मंत्री पद पर शांति प्रकाश बिस्सा, नरेश पुरोहित एवं दिनेश शर्मा को नियुक्त किया गया है, जबकि निपेन शर्मा, मुकेश महर्षि एवं प्रकाश शर्मा को कार्यालय मंत्री बनाया गया है। विधि मंत्री के रूप में एडवोकेट भोजराज, एडवोकेट नरेश पारीक, एडवोकेट रमेश शर्मा कोहला एवं एडवोकेट सोमप्रकाश शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गोपाल झा, मनीष कौशिक, गुरविंदर शर्मा, प्रवीण सारस्वत एवं संदीप शर्मा को महासभा का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त विशेष आमन्त्रित सदस्यों के रूप में श्री आशीष पारीक , राकेश त्यागी, डाक्टर एम पी शर्मा, कालूराम ओझा, विश्वामित्र शर्मा, एडवोकेट सुनील शर्मा,विनोद जोशी कोहला , एडवोकेट हरिमोहन महर्षि , भागमल शर्मा,विजय कौशिक, इन्द्रजीत शर्मा, कृष्ण कुमार जोशी,प्रेम पारीक, गोपाल शर्मा शेरु, विकास शर्मा, प्रेमचंद शर्मा, बजरंग गौड़, इंजीनियर हंसराज शर्मा, सुबोध शर्मा को विशेष आमन्त्रित सदस्यों के रुप में सम्मिलित किया गया है। उपरोक्त के अतिरिक्त 30 जिला कार्यकारिणी सदस्य बनायें गये है जिनमें सर्व श्री झमनलाल पाईवाल, रुपचंद शर्मा,श्री नरेश शर्मा,ललित कुमार शर्मा ,रमेश पंचारिया , शान्ति स्वरूप शर्मा गजानंद शर्मा, विकास शर्मा सतीपुरा,पोषण शर्मा, सुधीर दाधीच, हंसराज शर्मा पीटीआई, एडवोकेट पंकज शर्मा,अजय शर्मा,प़रविंदर गौड़ , राजकुमार महर्षि, हेमन्त शर्मा, सुनील शर्मा , विनोद शर्मा , ओम प्रकाश शर्मा योगेश शर्मा, सुरेशकुमार शर्मा, जयप्रकाश पारीक,विपिन शर्मा, ,देवेन्द्र सारस्वत, सत्यप्रकाश शर्मा,कमल शर्मा सेवदा, रमेश कौशिक, रोहित शर्मा, सुनील कुमार आर एच जी, राकेश पारीक , एडवोकेट हेमन्त जौल को सम्मिलित किया गया है।
जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा एवं संगठन महासचिव चन्द्रभान तिवारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकता, विकास एवं संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महासभा सामाजिक समरसता, शिक्षा, संस्कार एवं समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएगी।
