
हनुमानगढ़। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं हरियाणा भाजपा के प्रभारी सतीश पूनियां के हनुमानगढ़ आगमन पर जंक्शन स्थित रीकों क्षेत्र में वरिष्ठ व्यापारी सुरेन्द्र बलाडिया एवं साहिल बलाडिया के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए माल्यार्पण किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, भाजपा नेता अमित चौधरी का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।
इस अवसर पर पेस्टीसाईड़ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लेते हुए भाजपा सरकार का आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि बीटी कॉटन बीज की स्वीकृति मिलने से राजस्थान में कपास उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा और कपास की खेती को नई मजबूती प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से कृषि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा तथा किसानों की आय में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।
वरिष्ठ व्यापारी सुरेन्द्र बलाडिया एवं साहिल बलाडिया ने कहा कि डॉ. सतीश पूनियां लंबे समय से संगठन और जनसेवा से जुड़े हुए हैं तथा उनका हनुमानगढ़ आगमन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, व्यापारियों और आमजन के हित में लगातार कार्य कर रही है, जिसका लाभ प्रदेश के विभिन्न वर्गों को मिल रहा है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भाजपा सरकार की योजनाओं एवं नीतियों पर भी चर्चा की। व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के औद्योगिक एवं कृषि विकास से जुड़े मुद्दों को भी नेताओं के समक्ष रखा। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
अंत में वरिष्ठ व्यापारी सुरेन्द्र बलाडिया एवं साहिल बलाडिया द्वारा डॉ. सतीश पूनियां को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर डॉ. रामप्रताप जी, प्रमोद डेलू, अमित साहू, विजय बलाडिया, राज कुमार हिसारिया, सुरेन्द्र बलाडिया, संजय बलाडिया, डैनी बलाडिया, ओम सोनी, प्रदीप ऐरी, बलबीर बिश्नोई, लोविश बलाडिया, जयंत बलाडिया, विनोद ढाका, अंकित गोयल, प्रिंस गहलोत, एस.पी. गर्ग, महक गर्ग, केवल सिंगला, परदीप गर्ग, सुनील भाडू, मोंटी शर्मा, अनिल मूंड, सुखविंदर औलख, रमेश छलाना, हरीश दफ्तरी, रमाकांत रामा पी.ओ.पी., पार्थ खड़गावत, हिमांशु बलाडिया, पदम जैन, जगदीश लाखोटिया, दीपक खाती, हिमांशु माहेश्वरी, गुरदीप गिल, विक्की सोनी, अनिल थोरी, पारस मिधा, यादविंदर पहलवान, रिपुदमन बराड़, गुरभी बराड़, भारत भूषण शर्मा, मुरलीधर सोनी, संतोष बिश्नोई, निखिल जेडिया, विजय राजपूत, अंकप्रीत सिद्धू, बलराज मान, जगदीप ढालीवाल, प्यारे लाल बंसल, मोहित गर्ग, रवि चोटिया, अजय रेवार, गुरदीप गिल, परितोष कमांडो, अमन संधू, जे.पी. सिद्धू, सुरेन्द्र रहड़, राजेश सिंघल, सतीश गर्ग, दलीप बेनीवाल, अर्जुन मिर्धा, अखिलेश बेदी, संपत कुलरिया, विशाल बलाडिया एवं जीत घीगड़ा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
