
हनुमानगढ़। गंगानगर–हनुमानगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद कुलदीप इंदौरा आज अपनी निजी यात्रा के दौरान हनुमानगढ़ टाउन स्थित नई धान मंडी पहुंचे। यहां मंडी परिसर में दुकान नंबर 125 पर व्यापारियों ने सांसद का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। सांसद के आगमन पर मंडी में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। इस अवसर पर संस्थान के मालिक एवं फूडग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के पूर्व सचिव सनी जुनेजा और रमेश जुनेजा ने बताया कि सांसद कुलदीप इंदौरा के नई धान मंडी पहुंचने पर व्यापारियों द्वारा उनका सम्मान किया गया। साथ ही व्यापारियों ने क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। व्यापारियों ने विशेष रूप से हनुमानगढ़ क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए रेलवे सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी। उन्होंने दिल्ली और जयपुर के लिए नई ट्रेनों के संचालन की आवश्यकता बताई, ताकि व्यापार, आवागमन और रोजगार के अवसर बढ़ सकें। इसके साथ ही हवाई कनेक्टिविटी से हनुमानगढ़ को जोड़ने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।
फूडग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के सचिव दिलीप ढिल्लों ने गेहूं की सरकारी खरीद को लेकर चल रही समस्याओं को सांसद के सामने रखा। उन्होंने सरकारी खरीद की समय-सीमा बढ़ाने की मांग दोहराई और बारदाने की कमी से व्यापारियों को हो रही परेशानियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बारदाने की किल्लत के कारण किसानों और व्यापारियों दोनों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
व्यापारियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए सांसद कुलदीप इंदौरा ने आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही जिला कलेक्टर से बातचीत कर इन समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे, ताकि गेहूं खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सके और व्यापारियों को राहत मिले। इस मौके पर फूडग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संतलाल जिंदल, पंचायत समिति के पूर्व उपप्रधान अमर सिंह सियाग, व्यापार मंडल शिक्षण समिति के अध्यक्ष बालकृष्ण गोल्याण, वेद प्रकाश घोटिया, रमेश काठपाल, पूर्व अध्यक्ष नरोत्तम सिंगल, सुभाष सिंगला, मोंटी तलवड़िया, कांग्रेस देहात अध्यक्ष संदीप सिधु, गुरजीवन सिंह, इशान चौधरी सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे और सभी ने सांसद का स्वागत किया।
