
श्रीगंगानगर । रेलवे लाइन से होकर गुजरने वाली 10 ट्रेनों का समय प्रभावित हुआ है। रेगुलेट और रीशेड्यूल होने वाले ट्रेनों की लिस्ट रेलवे ने जारी कर दी है। दरअसल, पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल में उधना-जलगांव रेलवे ट्रैक पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का काम चल रहा है।
इसलिए रेलवे की ओर से यह ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे की 10 महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें से 9 ट्रेन मार्ग में रेगुलेट की जाएंगी, जबकि 1 ट्रेन को रीशेड्यूल किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया- ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के कारण यह ब्लॉक लिया जा रहा है। काम पूरा होते ही सभी रूट शुरू हो जाएंगे।
रेगुलेट होने वाली ट्रेनें
- 17295 काकिनाडा टाउन-हिसार एक्सप्रेस 12 मई को 40 मिनट रेगुलेट होगी।
- 12216 बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय एक्सप्रेस 13 मई को 01 घंटे 45 मिनट रेगुलेट होगी।
- 12480 बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर एक्सप्रेस 13 मई को 20 मिनट रेगुलेट होगी।
- 14708 दादर-हनुमानगढ़ एक्सप्रेस 13 मई को 15 मिनट रेगुलेट होगी।
- 22949 बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय एक्सप्रेस 13 मई को 15 मिनट रेगुलेट होगी।
- 22737 सिकंदराबाद-हिसार एक्सप्रेस 12 मई को 45 मिनट रेगुलेट होगी।
- 16588 बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस 12 मई को 45 मिनट रेगुलेट।
- 16311 श्रीगंगानगर-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस 12 मई 45 मिनट रेगुलेट होगी।
- 22916 हिसार-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 12 मई को 45 मिनट रेगुलेट होगी।
रीशेड्यूल ट्रेन
- 09005 बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी सुपरफास्ट 13 मई निर्धारित समय से 01 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
