
श्रीगंगानगर । जिले के सूरतगढ़ थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के अंदर एक महिला और दो लड़कियां लापता हो गईं हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने गुमशुदगी के मामले दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी का भी कोई सुराग नहीं मिल सका है।
- पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार- 11 मई को एक महिला अपने घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई। उसके पति ने थाने में रिपोर्ट लिखाई है। परिजनों ने पूरे इलाके में तलाश की, लेकिन महिला का कहीं कोई पता नहीं चला।
- दूसरी घटना में एक नाबालिग लड़की घर से अचानक लापता हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह काम पर गया हुआ था, कुछ देर बाद जब घर वाले उसकी तलाश करने लगे तो पता चला कि लड़की घर से गायब है। परिजनों ने उसके दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
- वहीं, एक शिकायतकर्ता ने अपनी 20 साल की भांजी के घर से गायब होने की रिपोर्ट लिखवाई है। तीनों मामलों की अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस तीनों लापता महिलाओं की तलाश में जुट गई है और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
