
श्रीगंगानगर । जिले में धूलभरी आंधी और तेज हवाओं का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, बारिश के बाद हीटवेव और वार्म नाईट का शुरू हो जाएगी।
मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री रहा, जबकि रविवार को अधिकतम 43 डिग्री तापमान पहुंच गया था।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटों के दौरान श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ क्षेत्र में आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद बीकानेर संभाग के पूरे इलाके में अगले 4-5 दिनों तक हीटवेव का असर रहेगा।
बारिश और आंधी से बोई गई फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। खासकर रेतीले इलाकों में नवांकुरित पौधों को तेज हवाओं से भारी नुकसान हो सकता है। किसान अब फसलों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
