
संगरिया। ‘नशा मुक्त भारत, खुशहाल भारत’ मिशन के तहत पंचायती धर्मशाला में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 25 मई को आयोजित होने वाले नशा मुक्ति शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया और इसकी विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स चौकी मालारामपुरा की प्रभारी किरणजीत कौर ने 25 मई को एसकेएमस्कूल में लगने वाले नशा मुक्ति शिविर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से दूर करना और समाज को जागरूक बनाना है।इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान संगरिया जागृति संस्था के संरक्षक ओम प्रकाश करवा, अध्यक्ष अमरनाथ पेंटर, रामलाल बिस्सू सेवा भारती समिति के अध्यक्ष सतीश नागपाल, धर्मेंद्र अरोड़ा, रामनिवास बेदी, आस मोहम्मद, जीएस ढिल्लो, भगवान दास और सुरेंद्र जग्गा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने इस अभियान को सफल बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।
