
हनुमानगढ़ टाउन की जंभेश्वर प्राणी हितकारी समिति द्वारा आज बिश्नोई धर्मशाला हनुमानगढ़ टाउन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि अश्विनी पुनिया की अध्यक्षता में किया गया । इस मौके पर श्री जंभेश्वर प्राणी हितकारी समिति के सचिव श्री भगवान गोदारा ने बताया बिश्नोई समाज के प्रथम विधायक एडवोकेट सहीराम धारनिया 1957 में अविभाजित पंजाब हरियाणा की अबोहर विधानसभा सीट से भारतीय जन संघ के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने जो बिश्नोई समाज के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि रही, वे बिश्नोई समाज के विधायक बनने से पहले जन प्रतिनिधि थे,सही राम धारनिया का जन्म अविभाजित भारत में हुआ था, उन्होंने अपनी वकालत की पढ़ाई पूरी की और एक वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दी व अपने छात्र जीवन से ही सामाजिक मुद्दों और जन सेवा के प्रति अत्यधिक सक्रिय थे । राजनीतिक सफर वर्ष 1957 से उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनाव में जनसंघ के टिकट पर अबोहर सेचुनाव लड़ा और शानदार जीत दर्ज की । इस ऐतिहासिक जीत के साथ बिश्नोई समाज के पहले विधायक बने । सहीराम बिश्नोई एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ-साथ बिश्नोई महासभा का नेतृत्व करते हुए उन्होंने 40 वर्ष तक अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दी उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान बिश्नोई समुदाय को एकजुट करने समाज को शिक्षित करने और गुरु जंभेश्वर जी की 29 नियमों का व पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । समाज और जनकल्याण के लिए समर्पित रहने वाले एडवोकेट सही राम धारनिया का 21 मई 2026 को 104 वर्ष की आयु में निधन हो गया उनका अंतिम संस्कार हरियाणा के सिरसा जिले के क्षेत्र गांव सकता खेड़ा डबवाली में बिश्नोई समाज की पारंपरिक रीति रिवाज के साथ किया गया,उसके निधन पर बिश्नोई समाज और हरियाणा की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति माना । आज हनुमानगढ़ टाउन में उन्हें श्रद्धांजलि का कार्यक्रम रखा गया व 2 मिनट का मौन रखा । इस मौके पर बिश्नोई समाज के बी एल सहू, लखपत खीचड़, कोषाध्यक्ष मुकवश सहारण,कृष्ण भादू, मांगीलाल सहारण, बुधराम सहारण, विष्णु पूनिया, मोहन पूनिया, महेंद्र गोदारा, सत्यनारायण बावरा, सुरेंद्र सिवर, धर्मपाल सिवर, अनिल सिवर, शंकर सिंह, हंसराज सिल्क आदि समाज के लोग उपस्थित रहे, अंत में सभी ने सही राम जी के चित्र के आगे पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
